Labels

Types of plier

एक Electrician को कार्य करने के लिए प्लास की अति आवश्यक है जो मुख्य रूप से तीन प्रकार के प्लास उपयोग में लाया जाता है 

1.  Insulated Combination plier 

इस प्रकार के प्लास स्टील का बना होता है इसकी साइज इसकी लंबाई के अनुसार नापा जाता है  इसकी तीन भाग होते हैं एक भाग काटने के लिए दूसरा भाग मोड़ने के लिए और तीसरा भाग चपटी चीज को पकड़ने के लिए होता है इसके हैंडल के उपर Insulation चढ़ा होता है और इसका आकार लगभग  6", 8", 10", 12" इंच तक होता है 

इसका प्रयोग विशेष तौर पर जीवित कंडक्टरो पर किया जाता है


2.  Side Cutting Plier 

इसका साइज 6 से 8 इंच तक का होता है इसका प्रयोग तारो को काटने और तारों के उपर चढे Insulation को हटाने के लिए किया जाता है इसे आमतौर आर्मेचर वायंडिंग, रेडियो तथा  TV बनाते समय उपयोग किया जाता है इसके उपर भी  insulation चढ़ा होता है।

3. Long Nose plier 

यह चपटा और नोखदार होता है इसके द्वारा लम्बे एवं तंग स्थानों से छोटे वस्तुओं को निकालने में काम लिया जाता है  बाकी देखने में प्लास के समान ही है इस पर भी insula चढा होता है। 

इन सभी प्लास के कुछ सावधानियां अपनाया जाता है। 

* इससे कठोर स्टील के तार नहीं काटें। 

* इससे गर्म वस्तुओं को न पकडे वर्ना insulation  खराब हो  जाएगा। 

* इससे हथौड़ा के तरह प्रयोग न करें।

No comments:

Post a Comment

July 2018 exam time table